F September 2021 - IGAF
IGAF

The purpose of india google all farmate is to provide information related to news, education, technology, general information, general knowledge, mponline vacancy government rdvv admission, counselling, course, computer, virus,mobile,latest bharti news, information local, AI artificial intelligent


Wikipedia

Search results

indiagoogleallfarmate.com

Translate

Saturday, September 18, 2021

0 रुपये से 500 रुपये कीमत का स्टांप अब स्वयं प्रिंट

 0 रुपये से 500 रुपये कीमत का स्टांप अब पक्षकार स्वयं प्रिंट

दस रुपये से लेकर 500 रुपये तक का स्टांप अब आप खुद डाउनलोड कर प्रिंट सकेंगे। 



स्टांप एवं निबंधन विभाग ने सॉफ्टवेयर तैयार कर लिया है। अक्टूबर 21 से यह नई व्यवस्था लागू हो सकती है।

जिसकी मदद से कोई भी व्यक्ति शपथपत्र, एग्रीमेंट, विवाह पंजीकरण व अन्य कार्यों के लिए 10, 20, 50, 100 और 500 रुपये राशि का स्टांप स्वयं छाप कर प्रिंटर से निकाल सकेगा।

जनवरी 2021 से ई-स्टांपिंग व्यवस्था लागू होने के बाद भौतिक स्टांप की छपाई बंद हो गई है। ऐसे में दस, बीस, पचास और 100 रुपये के स्टांप पर कालाबाजारी हो रही है। स्टांप पांच गुना तक अधिक कीमत पर बिक रहे हैं। 





  बैंक में स्टांप राशि का चालान जमा करने के लिए लाइन में लगना पड़ता है। फिर कोषागार के चक्कर काटने पड़ते हैं। जिसके बाद उन्हें दूसरे या तीसरे दिन स्टांप मिलता है। 

*इस झंझट से मुक्ति दिलाने के लिए सेल्फ ई-स्टांप सेवा शुरू होने जा रही है।*

 जनसुविधा केंद्र या इंटरनेट केंद्र पर बैठकर कोई भी इच्छित राशि का स्टांप तत्काल डाउनलोड कर प्रिंट कर सकेगा। स्टांप निकालने से पहले खरीदार को स्टांप खरीद की वजह भी बतानी पड़ेगी। साथ ही आधार कार्ड, नाम-पता और मोबाइल नंबर सॉफ्टवेयर में दर्ज करना होगा।

*ऑनलाइन होगा भुगतान*

खुद स्टांप प्रिंट करने के लिए खरीददार को ऑनलाइन भुगतान करना पड़ेगा। डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग और डिजिटल भुगतान ही मान्य होगा। खरीददार को बैंक या कोषागार जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।


ये सुविधाएं भी ऑनलाइन ....

- लेखपत्रों का पंजीकरण

- संपत्ति का मूल्यांकन

- हिंदू विवाह पंजीकरण

- बारह साला विवरण

- भार मुक्त प्रमाणपत्र

- वसीयतनामा जमा

- सत्यापित प्रति आवेदन

सॉफ्टवेयर की हो रही टेस्टिंग ....

सॉफ्टवेयर तैयार हो गया है। उसकी टेस्टिंग चल रही है। 1

0 रुपये से 500 रुपये कीमत का स्टांप अब पक्षकार स्वयं प्रिंट कर सकेगा। स्टांप राशि का भुगतान ऑनालाइन कर सकते हैं।


india google all farmate

india google all farmate
IGAF

Dibble click

Followers

Featured Post

RTE MP Admission 2026-27: 13 मार्च से निजी स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश आवेदन शुरू | MP RTE Lottery 2 अप्रैल

RTE MP Admission 2026-27: 13 मार्च से निजी स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश आवेदन शुरू | MP RTE Lottery 2 अप्रैल RTE MP Admission 2026-...